दिल्ली एयरपोर्ट पर संचालन सामान्य, कुछ उड़ानों में हो सकती है देरी
(DELHI, India) दिल्ली एयरपोर्ट ने शनिवार की सुबह सामान्य परिचालन फिर से शुरू कर दिया है और यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि फिलहाल एयरपोर्ट पर कामकाज सामान्य है, लेकिन हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों और कड़ी सुरक्षा के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।

एडवाइजरी में यह भी बताया गया कि सुरक्षा उपायों में बढ़ोतरी के चलते कुछ उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है और सुरक्षा जांच बिंदुओं पर प्रक्रिया में समय लग सकता है।

देशभर में सुरक्षा कारणों से 32 एयरपोर्ट 15 मई तक बंद कर दिए गए हैं। इन एयरपोर्ट्स में उधमपुर, जम्मू, चंडीगढ़, श्रीनगर, लुधियाना, और अन्य शामिल हैं। हालांकि, कुछ एयरपोर्ट्स का संचालन सामान्य है, फिर भी उड़ान समय में बदलाव हो सकता है।

यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने एयरपोर्ट पहुंचने का समय तीन घंटे पहले रखें, ताकि कड़े सुरक्षा चेक्स के कारण कोई परेशानी न हो। इसके अलावा, यात्रियों को अपनी फ्लाइट की स्थिति ऑनलाइन चेक करने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।