(Jodhpur, Jodhpur)
पाकिस्तान से लगती सीमा पर बढ़ते तनाव और सुरक्षा कारणों से पिछले कुछ दिनों से जोधपुर में स्कूल-कॉलेज बंद थे। हालांकि, अब हालात सामान्य होने के बाद कल यानी मंगलवार 13 मई 2025 से जोधपुर में सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज फिर से खोलने का फैसला किया गया है। जिला प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सीमा पर सीजफायर की स्थिति बहाल होने और सुरक्षा हालात बेहतर होने के बाद यह कदम उठाया गया है। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से स्कूलों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।