जन टीवी की 13वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर जन टीवी के एडिटर इन-चीफ SK सुराना ने केक काटा,दी बधाई
(Jaipur, Jaipur) जन टीवी की 13वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर एक खास समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जन टीवी के एडिटर इन-चीफ श्री एस.के. सुराना ने केक काटकर 13वीं वर्षगांठ समारोह के मौके का जश्न मनाया। इस अवसर पर उन्होंने सभी दर्शकों, टीम के सदस्यों और सहयोगियों को हार्दिक बधाई दी और धन्यवाद ज्ञापित किया।

श्री एस.के. सुराना ने कि जन टीवी की यह यात्रा जनसामान्य की आवाज़ को प्रमुखता देने और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए निरंतर आगे बढ़ने की रही है। श्री सुराना ने भरोसा जताया कि आने वाले वर्षों में भी जन टीवी इसी निष्ठा और समर्पण के साथ जनहित में कार्य करता रहेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।