जिन देशों की नीतियां भारत विरोधी हैं, उनसे व्यापार कर उन्हें आर्थिक फायदा नहीं पहुंचाया जाएगा। यदि कोई व्यापारी ऐसा करता है, तो उस पर एक लाख रुपये जुर्माना लगेगा, जिसे भारतीय सेना को दान किया जाएगा। कपड़ा वितरकों को पत्र भेजकर चेतावनी दी गई है कि वे कम दाम में माल देकर दबाव न बनाएं।
राजवाड़ा क्षेत्र की दुकानों पर बहिष्कार के पोस्टर लग चुके हैं और इस मुहिम से इंदौर के अन्य व्यापारी भी जुड़ रहे हैं। विदेशी कपड़ों को नष्ट कर उनका वेस्ट नगर निगम को देने की योजना है। मालवा-निमाड़ क्षेत्र में रेडीमेड कपड़ों का सालाना कारोबार 400 करोड़ रुपये से अधिक है। इंदौर में एक रेडीमेड कॉम्प्लेक्स पहले से है और दूसरा भागीरथपुरा में बन रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।