ऑनलाइन गेमिंग बना जानलेवा: कोटा में कर्ज से परेशान पति-पत्नी ने की आत्महत्या
(India) राजस्थान के कोटा जिले के खेड़ा रसुलपुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि युवक दीपक राठौर ऑनलाइन गेमिंग का शिकार हो गया था और उस पर 4 से 5 लाख रुपये का कर्ज हो गया था। उसने सुसाइड से एक दिन पहले अपनी बड़ी साली को फोन कर ये बात बताई थी और कहा था कि अब उसके पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश भी की, लेकिन सोमवार सुबह जब उसका कमरा नहीं खुला तो परिवार को शक हुआ। थोड़ी देर बाद उनकी 5 साल की बेटी ने दरवाजा खोला तो अंदर दीपक और उसकी पत्नी राजेश फंदे से लटके मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।