ईद के जश्न में टोंक की ईदगाह रोशन,नमाजियों ने देश की खुशहाली के लिए दुआ की
(Tonk, Tonk) टोंक में राजस्थान की सबसे बड़ी ईदगाह पर हजारो लोगो ने ईद की नमाज अदा की ओर देश के अमन-चैन खुशहाली के लिए दुआ की। उसके बाद ईदगाह पर एक दूसरे को गले मिलकर मुबारक बाद दी। वही भरतपुर जिले में ईद-उल-अजहा का पर्व अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कुम्हेर गेट स्थित ईदगाह और मथुरा गेट स्थित मस्जिद में ईद की विशेष नमाज अदा कर अपने देश में शांति,अमन एवं सद्भावना के लिए एक साथ मिलकर दुआएं की गई । साथ ही साथ झुंझुनूं में उत्साह के साथ ईद उल अजहा मनाया गया। ईदगाह में शहर काजी शफीउल्लाह सिद्दीकी ने सामूहिक नमाज अदा करवाई। लोगों ने नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। वही बारां में ईदगाह में हजारों लोगों के एक साथ की नमाज अदा की। शहर काजी अब्दुल कय्युम ने नमाज अदा करवाई । वही नागौर में ईद उल अजहा का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। जहा ईदगाह में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।