एसोसिएशन का कहना है कि सरकार की तरफ से समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा और लंबे समय से चिकित्सकों व अस्पतालों की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसके चलते उन्हें मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ रहा है।
JMA अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर RGHS व्यवस्था को बाधित करने और इलाज बंद करवाने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसोसिएशन ने राज्य सरकार से मांग की है कि भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए, ताकि योजना को दोबारा पटरी पर लाया जा सके। मरीजों को होने वाली परेशानी के लिए एसोसिएशन ने खेद जताया, लेकिन कहा कि यह कदम चिकित्सकों के हित और सिस्टम में सुधार के लिए जरूरी है।
अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या रुख अपनाती है और स्थिति को सामान्य करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।