पुरुष एकल में सातवीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य सेन का सामना सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह से होगा, जबकि एचएस प्रणय को मलेशिया के ली जी जिया जैसी मजबूत चुनौती मिलेगी। किदाम्बी श्रीकांत जापान के कोकी वातानाबे से भिड़ेंगे और थारुन मन्नेपल्ली का मुकाबला युशी तनाका से होगा। आयुष शेट्टी के सामने तीसरी वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी की कड़ी परीक्षा होगी।
महिला एकल में पीवी सिंधू जापान की मनामी सुइजू के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगी। जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता तन्वी शर्मा का सामना तोमोका मियाजाकी से होगा। उन्नति हुडा को शीर्ष वरीयता प्राप्त चेन युफेई से भिड़ना है, जबकि मालविका बंसोड मिशेल ली के खिलाफ उतरेंगी। पुरुष युगल में हरिहरन अमसाकरुनन और एमआर अर्जुन क्वालीफाइंग राउंड में चुनौती पेश करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।