बोबाट ने कप्तान रजत पाटीदार की तारीफ करते हुए कहा कि टीम ने इस सोच को पूरी तरह अपनाया है और मैदान पर लगातार आक्रामक फैसले लिए जा रहे हैं।
पाटीदार की कप्तानी में टीम ने पिछले सीजन अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था और इस बार भी मजबूत शुरुआत की है।
मौजूदा सीजन में आरसीबी ने छह में से चार मुकाबले जीतकर अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया है।
अब टीम का अगला मुकाबला शुक्रवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ होगा, जहां जीत के साथ लय बरकरार रखने पर नजर रहेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।