फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी नोरा फतेही
(International) Nora Fatehi फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ओपनिंग सेरेमनी में अपनी शानदार प्रस्तुति देने जा रही हैं। इस बात की आधिकारिक घोषणा फीफा वर्ल्ड कप के इंस्टाग्राम हैंडल पर शनिवार को की गई।

यह भव्य समारोह 12 जून को कनाडा के टोरंटो स्थित BMO Field में आयोजित होगा। नोरा फतेही के साथ इस इवेंट में Michael Bublé, Alanis Morissette, Alessia Cara, Elyanna, Jessie Reyez, Sanjoy, Vegedream और William Prince भी परफॉर्म करेंगे।

नोरा फतेही ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर साझा करते हुए इस खबर पर खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि वह इतिहास के सबसे बड़े फीफा वर्ल्ड कप का हिस्सा बनने पर बेहद सम्मानित महसूस कर रही हैं।

यह पहली बार नहीं है जब नोरा फीफा से जुड़े किसी बड़े मंच पर नजर आएंगी। इससे पहले उन्होंने 2022 FIFA World Cup के क्लोजिंग सेरेमनी में भी शानदार प्रस्तुति दी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।