गर्मी के कारण दिन के समय सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं, जबकि अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। प्रशासन की ओर से मोबाइल एंटी-स्मॉग वाहन भी चलाए जा रहे हैं ताकि लोगों को कुछ राहत मिल सके।
स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने जैसी सलाह जारी की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वे गर्मी से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति बने रहने का अनुमान जताया है।
स्थिति को देखते हुए राज्य के सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि लू से प्रभावित मरीजों को तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जा सके।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।