देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे लोग गंगा में पवित्र डुबकी लगाने और गर्मी से राहत पाने के लिए हर की पौड़ी पहुंचे। श्रद्धालुओं का कहना है कि चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के बावजूद गंगा का ठंडा जल और यहां का शांत वातावरण उन्हें सुकून देता है।
श्रद्धालु गौरव ने बताया कि गर्मी इतनी ज्यादा है कि पैरों में जलन महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि घाट पर प्लास्टिक बिछाई गई है, लेकिन सूखने के बाद वह भी काफी गर्म हो जाती है।
वहीं गुरुग्राम से आई श्रद्धालु सारा ने कहा कि वे गर्मी से राहत पाने के लिए हरिद्वार आई हैं। उन्होंने बताया कि गंगा का पानी बेहद सुहावना है, हालांकि घाट का फर्श काफी गर्म हो जाता है।
एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक महसूस हो रहा है, लेकिन हर की पौड़ी का वातावरण बेहद शांतिपूर्ण है और गंगा स्नान के बाद अलग ही अनुभव होता है।
भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु अपने परिवारों के साथ यहां पहुंच रहे हैं। कई लोग अपनी आध्यात्मिक यात्रा को वीकेंड ट्रिप के रूप में भी देख रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।