यह पोस्ट भारत में अमेरिकी दूत सर्जियो गोर द्वारा एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा की गई थी। गोर ने अपने पोस्ट में लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें फोन कर कहा, “मुझे प्रधानमंत्री मोदी बहुत पसंद हैं। हम भारत के इतने करीब पहले कभी नहीं रहे। मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।”
सोमवार शाम को ट्रंप ने इस संदेश को अपने आधिकारिक ट्रुथ सोशल अकाउंट पर रीपोस्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के जश्न का एक वीडियो क्लिप भी साझा किया।
रविवार रात को ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत उन पर “100 प्रतिशत भरोसा” कर सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को अपना “अच्छा दोस्त” बताते हुए दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बताया।
ट्रंप के इस बयान और सोशल मीडिया पोस्ट को भारत-अमेरिका संबंधों में बढ़ती नजदीकी के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।