भारतीय टीम की स्टार मिडफील्डर अवेका सिंह ने मैच में चार गोल दागकर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 34वें, 66वें, 70वें और 86वें मिनट में गोल किए, साथ ही दो असिस्ट भी दिए। उनके बेहतरीन खेल के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
भारत की ओर से प्रियंका नोरेम ने दो गोल (11वें और 17वें मिनट) किए, जबकि करिश्मा ने भी दो बार (53वें और 68वें मिनट) गेंद को जाल में पहुंचाया। इसके अलावा प्यारी झाक्षा, डांगमेई ग्रेस और संगीता बसफोर ने भी एक-एक गोल किया।
विश्व रैंकिंग में 69वें स्थान पर मौजूद भारतीय टीम पूरे मुकाबले में मालदीव पर भारी नजर आई। यह पहली बार था जब भारतीय महिला टीम फुटबॉल हब गोवा में खेल रही थी और खिलाड़ियों ने घरेलू दर्शकों के सामने यादगार प्रदर्शन किया।
पांच बार की चैंपियन भारत अब अपना अगला मुकाबला मौजूदा विजेता बांग्लादेश से रविवार को खेलेगा। टीम इंडिया की नजर 2019 के बाद फिर से खिताब जीतने पर है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।