20 वर्षीय भारतीय स्टार के अब 12 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी इस शानदार जीत ने न केवल कार्लसन के खिताब बचाने के अभियान को बड़ा झटका दिया है, बल्कि प्रज्ञाननंदा की टूर्नामेंट में पहले भारतीय चैंपियन बनने की उम्मीदों को भी मजबूत कर दिया है।
वहीं, मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश को फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद गुकेश की खिताब जीतने की संभावनाएं लगभग समाप्त हो गई हैं। उनके खाते में फिलहाल 8 अंक हैं और बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने पर भी वे अधिकतम 14 अंक तक ही पहुंच सकेंगे।
टूर्नामेंट में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो 14 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि अलीरेजा फिरोजा 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अब अंतिम दो राउंड में खिताब की जंग और भी रोमांचक हो गई है।
Tags:
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।