भारत में होंगे अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मैच, लेकिन मेजबानी का दर्जा रहेगा ACB के पास
(India) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होगा। इस सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर, दूसरा 15 सितंबर और तीसरा मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा। खास बात यह है कि आधिकारिक तौर पर अफगानिस्तान इस सीरीज की मेजबानी करेगा, लेकिन सभी मुकाबले भारत में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।

यह क्रिकेट इतिहास में एक अनोखा मामला होगा, जब भारतीय टीम रिकॉर्ड में विदेशी दौरे पर होगी, लेकिन उसके सभी मुकाबले अपने ही देश में खेले जाएंगे। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि इस सीरीज के आयोजन का खर्च कौन उठाएगा?

भले ही मैच भारत में आयोजित किए जाएंगे, लेकिन आधिकारिक मेजबान अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ही रहेगा। इसलिए सीरीज से जुड़े ज्यादातर खर्च की जिम्मेदारी भी ACB की होगी।

टीमों के रहने की व्यवस्था, खिलाड़ियों की यात्रा, स्टेडियम का किराया और आयोजन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का खर्च अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ही वहन करेगा।
इस आयोजन में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की भूमिका एक सहयोगी की होगी। बीसीसीआई मैदान उपलब्ध कराने, सुरक्षा व्यवस्था और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी सुविधाओं में मदद करेगा। साथ ही कोशिश करेगा कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को कम से कम लागत में जरूरी सुविधाएं मिल सकें।

मैच भारत में, लेकिन कमाई जाएगी ACB के खाते में
अब सवाल यह भी है कि जब मुकाबले भारत में खेले जाएंगे तो इससे होने वाली कमाई किसके पास जाएगी। चूंकि सीरीज का आधिकारिक मेजबान अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड है, इसलिए ब्रॉडकास्टिंग राइट्स, स्पॉन्सरशिप डील्स और अन्य कमर्शियल अधिकारों से होने वाली आय भी ACB को ही मिलेगी।इसके अलावा टिकट बिक्री से होने वाला राजस्व भी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के खाते में जाएगा। यानी आयोजन का खर्च उठाने से लेकर कमाई के प्रबंधन तक की पूरी वित्तीय जिम्मेदारी ACB ही संभालेगा।

BCCI की भूमिका रहेगी सहयोग तक सीमित
भारत में मैच आयोजित होने के बावजूद बीसीसीआई इस सीरीज का आयोजक नहीं होगा। भारतीय बोर्ड सिर्फ अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सुविधाएं उपलब्ध कराने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करेगा।इस तरह भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज क्रिकेट की दुनिया में एक अलग तरह का उदाहरण बनने जा रही है, जहां मेजबानी एक देश के पास होगी और मुकाबले दूसरे देश में खेले जाएंगे।


DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।