क्रिवी रिह का यह प्लांट यूक्रेन के सबसे बड़े स्टील उत्पादन केंद्रों में शामिल है। हमले में प्लांट की ऊर्जा व्यवस्था और ब्लास्ट फर्नेस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण हिस्सों को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है।
हमले के तुरंत बाद दमकलकर्मी, बचाव दल और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं। प्रभावित हिस्सों में राहत और बचाव का काम शुरू किया गया।प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था और क्षतिग्रस्त उपकरणों का आकलन किया जा रहा है। उत्पादन कब पूरी तरह सामान्य होगा, यह नुकसान की विस्तृत जांच के बाद स्पष्ट होगा।
आर्सेलरमित्तल के इस प्लांट को रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान पहले भी निशाना बनाया जा चुका है। वर्ष 2022 में हुए रूसी मिसाइल हमले में प्लांट की एक रोलिंग मिल को नुकसान पहुंचा था और उस घटना में एक कर्मचारी की मौत हुई थी।
प्लांट में स्टील उत्पादन के लिए बड़े ब्लास्ट फर्नेस और कई अन्य औद्योगिक इकाइयां हैं। इस बार भी उत्पादन से जुड़े महत्वपूर्ण हिस्सों को नुकसान पहुंचने के कारण कंपनी को कुछ गतिविधियां रोकनी पड़ी हैं।
रूस के हमले के बाद यूक्रेन ने भी मॉस्को क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला करने का दावा किया हैमॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रे वोरोब्योव के मुताबिक, हमले में 83 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हुई और कई अन्य लोग घायल हुए।यूक्रेनी ड्रोन हमले में रूस की बड़ी ऑनलाइन रिटेल कंपनी वाइल्डबेरीज के एक वेयरहाउस में भी आग लगने की जानकारी सामने आई है। यह वेयरहाउस मॉस्को से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित बताया गया है।यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि उसने रूस के रोस्तोव क्षेत्र में मिसाइल ईंधन बनाने वाली एक फैक्ट्री को भी निशाना बनाया।
रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष में अब औद्योगिक प्रतिष्ठान और ऊर्जा से जुड़ी सुविधाएं भी हमलों का निशाना बन रही हैं। दोनों पक्ष एक-दूसरे के इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा कर रहे हैं।क्रिवी रिह के स्टील प्लांट पर हुआ ताजा हमला ऐसे समय में हुआ है, जब रूस-यूक्रेन युद्ध में औद्योगिक और रणनीतिक ठिकानों पर हमलों का सिलसिला जारी है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।