(India)
एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट जो अबू धाबी के लिए रवाना हुई थी, उसे तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते से ही कोच्चि वापस लौटना पड़ा| यह घटना 7 सितंबर की है और इसकी जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) को सूत्रों के हवाले से मिली है विमान जब आसमान में लगभग 36 हजार फीट की ऊंचाई पर था, तब उसके इंजन-1 में ऑयल और फ्यूल का स्तर तेजी से कम होने लगा| स्थिति गंभीर होते देख और तेल का दबाव खतरे के निशान (रेड जोन) तक पहुंचने पर पायलटों ने सुरक्षा के मद्देनजर इंजन-1 को बंद कर दिया| उड़ान के करीब 50 मिनट बाद क्रू को इस गड़बड़ी का अहसास हुआ, जिसके बाद FORDEC असेसमेंट मॉडल की मदद से फैसले लिए गए| कमांडर ने मुंबई रेडियो के जरिए एटीसी (ATC) से संपर्क साधा और विमान को वापस कोच्चि की तरफ मोड़ने का निर्णय लिया| एक ही इंजन के सहारे ओवरवेट बोइंग 737 विमान को उतारना काफी चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा होता है, बावजूद इसके पायलटों ने कोच्चि एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग पूरी कर ली इस मामले पर एयर इंडिया एक्सप्रेस और डीजीसीए (DGCA) की तरफ से आधिकारिक बयान आना अभी बाकी है|
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।