मुख्यमंत्री ‘जनता दर्शन’ में कुर्सियों पर बैठे हर पीड़ित के पास खुद चलकर पहुंचे और उनकी समस्याओं व शिकायतों को ध्यान से सुना। उन्होंने सभी के प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही लोगों को भरोसा दिलाया कि हर पीड़ित की उचित समस्या का समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री के समक्ष कुछ पीड़ितों ने पुलिस से जुड़ी अलग-अलग शिकायतें भी रखीं। इस पर सीएम योगी सख्त नजर आए। उन्होंने पुलिस आयुक्त, एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसएसपी स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी मामले में थाना, चौकी या बीट स्तर पर हीलाहवाली की शिकायत बर्दाश्त नहीं होगी। हर मामले में दोषियों के खिलाफ नियमसंगत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने राजस्व और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों के भी शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
‘जनता दर्शन’ में मुख्यमंत्री ने अभिभावकों के साथ आए नन्हे-मुन्नों का भी हालचाल जाना। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई और रुचियों के बारे में पूछा। सीएम योगी ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने के साथ खेल, संगीत और कला जैसी अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लेने की सीख दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।