मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘नए भारत के शिल्पी’ बताते हुए कहा कि वे 145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा और स्वाभिमान का नवप्रभात लाने के लिए निरंतर राष्ट्रसेवा में समर्पित हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्नद्रष्टा और अपना मार्गदर्शक भी बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प, कर्मनिष्ठा और लोक-कल्याण के प्रति समर्पित जीवन ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रेरणा देता है। उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, सुशासन, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
मुख्यमंत्री योगी ने प्रभु श्रीराम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की प्रार्थना की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।