अवकाश को लेकर शासनादेश जारी
शासनादेश के तहत पूर्व में जारी अवकाश सूची में संशोधन किया गया है। सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, उच्च न्यायालय, बैंकों और संबंधित विभागों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
लगातार दो दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश
पहले 20 अक्टूबर को महानवमी एवं विजयदशमी के अवसर पर अवकाश निर्धारित था। अब 19 अक्टूबर, सोमवार को भी महानवमी के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस निर्णय के बाद प्रदेश में लगातार दो दिन अवकाश रहेगा। शासनादेश में इस बदलाव की जानकारी संबंधित अधिकारियों और विभागों को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
Author: Prashant Kumar Singh
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।