25 प्रमुख स्थानों पर तैनात होंगी LED वैन
श्रद्धालुओं और पर्यटकों को दीपोत्सव से लगातार जोड़ने के लिए 25 स्थानों पर विशेष एलईडी वैन तैनात की जा रही हैं। इनमें सूर्यकुण्ड दर्शननगर, हनुमानगढ़ी रिकाबगंज, झूलेलाल मंदिर चौराहा, गुप्तार घाट, पूरा बाजार, रामघाट हाल्ट, गोसाईंगंज बाजार, बस स्टेशन, अयोध्या कैंट और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं।
इसके अलावा मसौधा चीनी मिल, देवकाली, अंगूरी भवन, टेढ़ी बाजार, साकेत पेट्रोल पम्प, शहादतगंज हनुमान मंदिर तिराहा, दिगंबर अखाड़ा, लता मंगेशकर चौराहा, गुरुकुल पार्किंग और भरतकुण्ड पर भी एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इनके संचालन के लिए वाहन संख्या और नोडल प्रभारियों के संपर्क विवरण भी जारी किए गए हैं।
20 सार्वजनिक स्थलों पर दिखेगा दीपोत्सव का सीधा प्रसारण
दीपोत्सव के मुख्य आकर्षणों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण शहर के 20 प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाने वाले एलईडी डिस्प्ले बोर्ड के जरिए किया जाएगा। इनमें रामघाट चौराहा, दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय, धर्मपथ बाईपास पेट्रोल पम्प, दिगंबर अखाड़ा, अयोध्या पोस्ट ऑफिस, हनुमान मार्केट, हनुमान गुफा और श्रीराम चिकित्सालय शामिल हैं।
इसके अलावा अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, तुलसी उद्यान, हनुमानगढ़ी, अयोध्या कोतवाली, वाल्मीकि भवन, अशर्फी भवन, मीडिया सेंटर, रामकथा संग्रहालय, टेढ़ी बाजार, विद्या कुण्ड, राजघाट और वैक्स म्यूजियम में भी डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे। इससे श्रद्धालु अलग-अलग स्थानों से दीपोत्सव के प्रमुख आयोजनों को देख सकेंगे।
13 प्रमुख मार्गों पर लगेंगे होर्डिंग और स्टैंडी
रामनगरी के प्रवेश मार्गों से लेकर शहर के अंदरूनी हिस्सों तक 13 प्रमुख मार्गों और क्षेत्रों में होर्डिंग व स्टैंडी लगाए जाएंगे। इनमें साकेत पेट्रोल पम्प से रामघाट हाल्ट और नया घाट तिराहा, रामकथा पार्क, शहादतगंज पुलिस चौकी से कलेक्ट्रेट व रिकाबगंज, राम की पैड़ी और भजन संध्या स्थल जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।
इसके साथ आईटीआई कॉलेज से नियावां चौराहा, आबकारी ऑफिस से मकबरा व सुभाष नगर, देवकाली बाईपास से साकेत पेट्रोल पम्प और पुष्पराज चौराहा से फतेहगंज व देवकाली तक प्रचार सामग्री लगाई जाएगी। कलेक्ट्रेट और विकास भवन परिसर के अलावा लखनऊ, सुलतानपुर, अंबेडकरनगर और रायबरेली जाने वाले प्रमुख राज्य मार्गों के दोनों ओर भी होर्डिंग लगाए जाएंगे।
सुरक्षा और स्वच्छता के लिए विशेष निर्देश
जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन ने बताया कि प्रचार सामग्री लगाने के दौरान सुरक्षा और सौंदर्य के मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। फ्लेक्स और फ्रेम विद्युत, टेलीफोन या अन्य टावर पोल पर नहीं लगाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित एजेंसियों को अपने गार्डर और ढांचे तैयार करने होंगे।
उन्होंने बताया कि 25 एलईडी वैन और 20 डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से दीपोत्सव के प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया जाएगा। साथ ही 13 प्रमुख मार्गों पर होर्डिंग और स्टैंडी लगाकर श्रद्धालुओं और पर्यटकों तक आयोजन की जानकारी पहुंचाई जाएगी।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।