देसी गाय की उतारी आरती
इस दौरान मुख्यमंत्री ने मोरपंख से सजाई गई एक सुंदर देसी गाय की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि गोपाष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गाय चराना शुरू किया था। इसी वजह से ब्रज क्षेत्र में इस पर्व का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है।
गोमय उत्पादों का किया अवलोकन
गो पूजन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण किया। यहां उन्होंने गाय के गोबर और गोमूत्र से तैयार किए जा रहे विभिन्न गोमय यानी जैविक उत्पादों का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। गोपाष्टमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में गो संरक्षण और संवर्धन के प्रति सरकार के प्रयासों की झलक देखने को मिली।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।