(Rajasthan, India)
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा तथा भारतीय वन सेवा के विभिन्न संवर्गो के अधिकारियों को नव वर्ष पर पदोन्नति की सौगात दी है। सभी अधिकारियों के पदों को क्रमोन्नत कर उन्हें जहां पदस्थापित है वहीं पर पदोन्नत किया गया है। राज्य सरकार ने वर्ष 1989 बैच के 5 आईएएस अधिकारियों को अबाल सुपरटाइम स्केल में पदोन्नत किया गया है। 1998 बैच के तीन आईएएस अधिकारियों को सुपरटाइम स्केल में पदोन्नत किया गया है। इसी तरह 2001 बैच के 3 अधिकारियों को चयनित वेतनमान और 2010 बैच के 5 आईएएस अधिकारियों को वरिष्ठ वेतन श्रृखला में पदोन्नत किया गया है। इसी प्रकार भारतीय वन सेवा के 6 अधिकारियों को वरिष्ठ वेतन श्रृखला में पदोन्नत किया गया है। साथ ही वर्ष 2005 बैच के 18 अधिकारियों को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड में पदोन्नति दी गई है। वहीं जयपुर आईपीएस मनोज भट्ट को डीजीपी की वेतन श्रृंखला में पदोन्नत किया है भूपेन्द्र दक,इंदु कुमार भूषण,उमेश मिश्रा ,एन मोरिस बाबू को एडीजीपी की वेतन श्रृंखला में पदोन्नत किया है ,सचिन मित्तल,संजीव कुमार नार्जरी,एनएल मीणा,निसार अहमद फारूकी,जीएन पुरोहित को आईजी वेतन श्रृंखला में शामिल किया है 6 आईपीएस को डीआईजी वेतन श्रृंखला में शामिल किया है अन्य को सैलेक्शन ग्रेड में शामिल किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।