(Amber, Jaipur)
वहीं मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने नववर्ष पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही नए वर्ष पर प्रदेशवासियों से एक नए और प्रगतिशील राजस्थान के लिए आओ साथ चलें का आह्वान किया है। राजे ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर कहा कि राजस्थान के विकास के लिए प्राण-प्रण से जुटकर उनकी सरकार जनता के सहयोग से राज्य को देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगी। इसी के अनुरूप उनकी सरकार ने समय बद्ध विकास को हाथ में ले लिया है और 60 दिन की कार्य योजना तैयार कर उस पर काम करना शुरू कर दिया है। जिसके बेहतर परिणाम निश्चित रूप से नए साल में सामने आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा घोषणा पत्र अब सरकार का सुराज संकल्प नीति पत्र बन गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।