(Amber, Jaipur)
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नए वर्ष के मौके पर एक और फैसला किया है। उन्होंने डीजीपी ओमेंद्र भारद्वाज को सीएम सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों की संख्या घटाकर आधी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद डीजीपी ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या आधी कर दी है, और बाकि पुलिसकर्मियों को दूसरी जगह लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद अब उनकी सुरक्षा से हटे बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी 1 जनवरी 2014 से आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की पालना करने के लिए सेवाएं देंगे। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि वो लोग भी अपनी सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों की संख्या कम करेंगे, जिनकी सुरक्षा में कई पुलिसकर्मी लगे हुए हैं। इस फैसले के पीछे मुख्यमंत्री की सोच है कि अधिक सुरक्षाकर्मियों की वजह से प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री से मिलने में परेशानी न हो और पुलिस की ज्यादा से ज्यादा नफरी लोगों की सुरक्षा के काम में आए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।