सनस्ट्राइक रेज स्विफ्ट लॉन्च, 2999 रुपए में ऐंड्रॉयड 4.4 किटकैट
(India) इसकी कीमत ऐंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर चलने वाले सबसे सस्ते स्मार्टफोन सेल्कॉन कैम्पस A35K के बराबर है।
सनस्ट्राइक रेज स्विफ्ट ड्यूल-सिम सपॉर्ट करता है। इसमें 3.5 इंच का qHD (540x960 पिक्सल) डिस्प्ले है।
इसमें पीछे की तरफ फ्लैश के साथ 1.3 मेगापिक्सल कैमरा है और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कंपनी ने इसके प्रोसेसर, रैम, स्टॉरेज आदि की जानकारी नहीं दी है। इसमें 1600mAh की बैटरी है। कंपनी इसके साथ मुफ्त में क्रिस्टल कवर भी देगी। कनेक्विटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ और वाई-फाई शामिल हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।