गजब का स्मार्टफोन, अब अंधेरे में भी देख सकेंगे आप!
(India) दरअसल, यह 'फ्लिर वन' नाम के सहायक उपकरण के जरिए मुमकिन हो सका है। फ्लिर वन के वेबसाइट के अनुसार, इस उपकरण की कीमत 21,220 रुपये है। इस उपकरण के जरिए फोन का कैमरा किसी व्यक्ति, पशु या किसी भी अन्य वस्तु की ओर करने से आप उस वस्तु से निकलने वाली उष्मा के जरिए उसे देख सकेंगे। इस उपकरण के जरिए आप अपने स्मार्टफोन की मदद से अंधेरे में अपने दोस्तों को खोजने, अंधेरे में झाड़ियों में छिपे जानवरों को देखने या अंधेरे में इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट का पता लगा सकेंगे। इस उपकरण में अपनी बैट्री लगी होती है और इसे आईफोन-5 और 5एस के पीछे लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं, आप अंधेरे में खड़ी अपनी कार को भी इसकी मदद से आसानी से ढूंढ पाएंगे। इसके अलावा अग्निशमन अधिकारियों और सेना के जवानों के लिए भी यह उपकरण काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।