(India)
गाजे-बाजे व लवाजमे के साथ शोभायात्रा ध्वजा पूजन व आरती के पश्चात रवाना हुई। आरती व ध्वजा पूजन महंत कैलाश शर्मा और समिति पदाधिकारियों ने किया। 11 हाथी, घोड़े, ऊंट, बग्घी के साथ शोभायात्रा में मुख्य झांकी में 25 फुट लंबे 16 फुट चौड़े घोड़े पर 18 फीट ऊंचे स्वचालित चार भुजाधारी गणेश आकाश में उड़ते हुए शामिल हुए। दो हाथियों पर शहनाई वादन के साथ में अन्य झांकियां शोभायात्रा में रवाना हुई। इनमें शिवजी की बारात एवं शिव गण नृत्य करते हुए, महाभारत लिखते हुए, भक्तों को खजाना बांटते हुए, रिद्धि-सिद्धि के साथ गणेश जी, शिवलिंग पर दूध अर्पण करते गणेश जी की विभिन्न झांकियां शामिल हुई।
Author: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।