शनिवार को तेल लगाने से होता है ये फायदा, सैकड़ों साल पुरानी मान्यताएं
(India) हर दिन से जुड़ी हमारे यहां कोई ना कोई विशेष परंपरा या मान्यता है। किसी दिन एक काम की मनाही है तो दूसरे दिन किसी दूसरे काम की, लेकिन ऐसा क्यों? दरअसल, इस सबके पीछे हमारे बड़े-बूढ़ें लोगों की बहुत गहरी वैज्ञानिक सोच छुपी है। खैर कारण कुछ भी हो, लेकिन ज्योतिष में कुछ कामों के लिए कोई विशेष दिन निषेध माना जाता है और कोई दिन खास। आज जानते हैं कुछ ऐसी ही ज्योतिषी मान्यताओं को जिनके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण हो न हो, लेकिन ज्योतिषियों ने उस दिन उस काम को करने का फल जरूर बताया है। आइए जानते हैं कि ज्योतिष के अनुसार किस दिन कौन सा काम करना शुभ नहीं होता है और किस वार को कौन सा काम जरूर करना चाहिए।

किस दिन तेल लगाएं और कब नहीं-

- सोमवार को तेल लगाने से चेहरे पर कांति आती है। बालों के लिए भी इसी दिन तेल लगाना उत्तम माना गया है।

- मंगलवार को तेल लगाने से बीमारी के घर में आने की आशंका रहती है।

- बुधवार को तेल लगाने से सुख, सौभाग्य और सुंदरता में वृद्धि होती है।

- गुरुवार को हरगिज़ तेल न लगाएं, इस दिन तेल लगाने से घर में गरीबी आती है।

- शुक्रवार को भी तेल लगाने से बचें, किसी बड़े काम में नुकसान हो सकता है।

- शनिवार को तेल लगाना बड़ा शुभ माना गया है। इस दिन तेल लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।