इस राशि के स्त्री-पुरुषों से जल्दी आकर्षित हो जाते हैं लोग
(India) इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम के व्यक्ति आकर्षक और प्रभावशाली स्वभाव वाले होते हैं। इनका व्यक्तित्व किसी को भी बहुत जल्दी आकर्षित कर लेता है। यहां जानिए मेष राशि के लोगों के स्वभाव की खास बातें...
जिद्दी हाते हैं इस राशि के लोग
ज्योतिष के राशि चक्र में मेष राशि का स्थान पहला है। इस राशि का चिह्न मेढ़ा या भेड़ है, मेष राशि पूर्व दिशा की प्रतीक है तथा इसका स्वामी मंगल है। मेष राशि के अन्तर्गत अश्विनी और भरणी नक्षत्र के चारों चरण और कृत्तिका नक्षत्र का प्रथम चरण आता है। मंगल व्यक्ति को अधिक उग्र और जिद्दी भी बना देता है। मेष राशि के लोग कई बार जरा सी विपरीत बात से या कार्य से क्रोधित हो जाते हैं। जिससे व्यक्ति बात-बात में झगड़ा करने को उतारू हो जाता है।
इन लोगों अधीनता पसंद नहीं होती
मेष राशि के लोगों को किसी की आधीनता पसंद नहीं होती है। वह अपने अनुसार ही कार्य और बात करना पसंद करता है। व्यक्ति ऐश-आराम का जीवन जीने की इच्छा रखता है और मेहनत वाले कार्यों से दूर रहने की कोशिश करता है। व्यक्ति के दिमाग में विचारों की स्थिरता रहती है। ये लोग जो भी सोचते हैं उसे करने के लिए पूरा प्रयास करते हैं।
मंगल का मेष राशि पर असर
मंगल की वजह से व्यक्ति में भटकाव वाली स्थिति रहती है वह अपनी जिन्दगी में यात्रा को महत्व देता है। जीवन साथी के साथ तालमेल अच्छा रहता है और कभी-कभी वाद-विवाद की स्थितियां भी निर्मित होती हैं।
इस राशि के स्त्री-पुरुषों से जल्दी आकर्षित हो जाते हैं लोग
सूर्य, बुध और शुक्र का मेष राशि पर असर
सूर्य व्यक्ति को अभिमानी और चापलूस प्रिय बनाता है। बुध इन लोगों को बुद्धि वाले कार्यों की ओर बढ़ावा देता है। बुध ऐसे ही कार्यों से धन कमाने की प्रवृत्ति देता है। शुक्र विलासिता प्रिय और दोहरे दिमाग का बनाता है, लेकिन इनमें अपने विचारों को संतुलित करने की अच्छी योग्यता होती है।
इस कारण मेष राशि के लोग होते हैं तेजस्वी
मेष अग्नि तत्व वाली राशि है, अग्नि त्रिकोण (मेष, सिंह, धनु) की यह पहली राशि है। इसका स्वामी मंगल अग्नि ग्रह है। राशि और स्वामी का यह संयोग इसकी अग्नि या ऊर्जा को कई गुना बढ़ा देता है, यही कारण है कि मेष राशि के लोग तेजस्वी, दबंग, साहसी और दृढ़ इच्छाशक्ति वाले होते हैं, यह जन्मजात योद्धा होते हैं। मेष राशि वाले व्यक्ति बाधाओं को चीरते हुए अपना मार्ग बनाने की कोशिश करते हैं।रोमांटिक होते हैं मेष राशि के लोग
मेष राशि वाले व्यक्ति जल्दबाजी में प्रेम करते हैं और इनका प्रेम ज्यादा दिन नहीं टिक पाता। इनका स्वभाव अधिक कामुक होता है। ये लोग रोमांटिक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। कवित्व स्वभाव होने के कारण अपने प्रेमी या जीवन साथी को बोर नहीं होने देते हैं। हर समय मनोरंजन करना इनका शौक होता है।
हंसमुख होते हैं ये लोग

मेष राशि के लोग अपने हंसमुख स्वभाव से आसपास के वातावरण को भी खुशनुमा बनाए रखते हैं। मेष राशि वाले जितनी जल्दबाजी में किसी से प्रेम करते हैं उतनी ही जल्दी अधिकांशत: इनका प्रेम संबंध टूट जाता है। ये लोग प्रेम के जाल से तुरंत ही बाहर भी आ जाते हैं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।