हनुमानजी को चढ़ाए ये तीन लाल चीजें, दूर हो सकती हैं पैसों की कमी
(India) लक्ष्मी कृपा से धन संबंधी सुख प्राप्त होने लग जाते हैं और जीवन सुखी हो जाता है। यहां जानिए हनुमानजी के ऐसे उपाय जिनसे उनकी कृपा प्राप्त होती है और पैसों की कमी सहित सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
हनुमानजी को चढ़ाएं ये तीन लाल चीजें...
यदि किसी व्यक्ति के जीवन में अत्यधिक पैसों की कमी, दुख या परेशानियां चल रही हैं तो नियमित रूप से हनुमानजी की विधिवत पूजा करनी चाहिए। साथ ही, हर मंगलवार और शनिवार को बजरंग बली को विशेष रूप से ये तीन लाल वस्तुएं चढ़ाएं- लाल फूल, लाल वस्त्र और लाल फल। लाल फूल जैसे गुलाब, लाल फल जैसे सेवफल।
शास्त्रों के अनुसार ये तीनों लाल चीजें हनुमानजी को अतिप्रिय हैं। यह बजरंग बली को अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं और भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे दिनभर मन शांत रहेगा और सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
मंगलवार या शनिवार को पीपल के नीचे बैठकर करें ये उपाय

मंगलवार या शनिवार के दिन नित्य कर्मों से निवृत्त होकर किसी ऐसे मंदिर जाएं, जहां पीपल का वृक्ष हो। वहां पहुंचकर पीपल का पूजन करें, जल अर्पित करें। इसके बाद पीपल के नीचे बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इस उपाय से शनि, राहु और केतु के दोष, कालसर्प दोष, साढ़ेसाती, ढय्या आदि के दोषों की शांति हो सकती है।

यह उपाय नियमित रूप से श्रद्धा और विश्वास के साथ करते रहना चाहिए। धीरे-धीरे कुछ समय बाद सकारात्मक फल प्राप्त हो सकते हैं।किसी शुभ मुहूर्त में रात को करें ये उपाय किसी भी शुभ मुहूर्त, जैसे कोई त्योहार, दशहरा, दिवाली, देवउठनी एकादशी, पूर्णिमा, अमावस्या आदि योगों में रात के समय किसी हनुमान मंदिर जाएं। मंदिर पहुंचकर हनुमानजी की प्रतिमा के सामने सरसो के तेल का दीपक लगाएं। इसके बाद ऊँ रामदूताय नम: मंत्र का जप 108 बार करें। साथ ही, यदि संभव हो सके तो हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।
यह उपाय समय-समय पर करते रहना चाहिए। इसके शुभ प्रभाव से निकट भविष्य में कार्यों में सफलता मिल सकती है और घर-परिवार में सुख का वातावरण निर्मित होगा।सिंदूर और चमेली के तेल से चोला चढ़ाएं
शुभ मुहूर्त में किसी भी हनुमान प्रतिमा पर चोला चढ़ाना चाहिए। चोला चढ़ाने के लिए सिंदूर और चमेली के तेल का उपयोग किया जाता है। इन चीजों के साथ ही चोला चढ़ाते समय उपयोग की जाने वाली चीजें चढ़ाई जा सकती हैं। हनुमान का श्रृंगार करते समय हनुमान चालीसा का जप करते रहना चाहिए। यदि आप चाहे तो किसी पंडित से हनुमानजी का चोल चढ़वा सकते हैं। इस उपाय से हनुमानजी की प्रसन्नता प्राप्त होती है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।