विवाह में विलंब होने पर-
विवाह में विलंब हो रहा हो तो चांदी की एक ठोस गोली चांदी की ही चेन में पिरोकर शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार को प्रातः गंगा जल व कच्चे दूध से पवित्र करके धूप दीप दिखाकर मंदिर में शिवलिंग या शिव-पार्वती के चरणों से छुआकर निष्ठापूर्वक प्रार्थना कर, गले में धारण कर लें। पहनने के पश्चात गरीबों को कुछ अवश्य खिलाएं। लड़के के विवाह में विलंब हो रहा हो तो मिट्टी के कुल्हड़ में मशरूम ऊपर तक भर कर ढक्कन लगा कर किसी भी धार्मिक स्थान, मंदिर या मस्जिद में दान कर आएं। लड़का शुक्ल पक्ष के प्रथम शुक्रवार को सूर्यास्त से पूर्व विवाह शीघ्र होने की ईश्वर से प्रार्थना कर भोजन रसोईघर में बैठकर करे, रिश्ते आने लगेंगे।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।