अकाल मृत्यु और शनि की साढ़े साती से बचाते हैं "महादेव"
(India) यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की साढ़े साती लग गई हो या राहु केतु परेशान कर रहे हो अथवा उस पर अकालमृत्यु का भय मंडरा रहा हो तो शिवजी की आराधना करने से व्यक्ति को तुरंत आराम मिलता है।
शनि की साढ़े साती हटाने के लिए, राहु केतु के बुरे असर को नष्ट करने के लिए तथा अकालमृत्यु को टालने के लिए पीडित व्यक्ति को या तो स्वयं अथवा किसी जानकार विद्वान से निम्न में से कोई एक उपाय करवाना चाहिए:

महामृत्युजंय मंत्र का जाप

महामृत्युंजय मंत्र का जाप हर अनिष्ट को समाप्त करता है। जब भी कुंडली में कोई अनिष्ट दिखाई दें व्यक्ति को तुरंत सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र का जाप किसी शिव मंदिर में करवाना चाहिए। इससे तुरंत असर दिखता है। मंत्र निम्न प्रकार है:
ॐ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम।
उर्वारूकमिव बन्धनान मृत्युोमुक्षिय मामृतात।।
यदि इस मंत्र का जाप करवाने में सक्षम न हो तो लघु महामृत्युंजय मंत्र का रोजाना रात नौ बजे के बाद किसी शिव मंदिर में जाकर शिवजी पर दूध मिला पानी चढ़ाते हुए मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए। लघु महामृत्युंजय मंत्र निम्न प्रकार है:
ॐ जूं स:
इसके अतिरिक्त प्रत्येक सोमवार को महादेवजी का व्रत करते हुए उनकी पूजा करने से भी समस्त अनिष्टों से मुक्ति मिलती हैं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।