आजकल अधिकांश लोगों को ठीक से नींद न आने की शिकायत रहती है। ऐसे में वे कई प्रकार की चिकित्सकीय उपचार करवाते हैं, लेकिन फिर भी यदि नींद की समस्या ठीक नहीं हो रही है तो ऐसी संभवनाएं हो सकती हैं कि कमरे में कोई वास्तु दोष हो। शयनकक्ष में वास्तु दोष के कारण नींद न आने की समस्याएं हो सकती हैं
पलंग या बेड का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है। 24 घंटे में से कम से कम 6-8 घंटे हम इसी पर व्यतीत करते हैं। अत: पलंग के नीचे रखी हुई चीजों का हमारे स्वास्थ्य और शरीर पर भी सीधा असर होता है।
अच्छी नींद के लिए अच्छा बेड होना बहुत जरूरी है। बेड अच्छा भी हो, लेकिन फिर भी उस पर सोने वाले लड़के या लड़की की शादी नहीं हो रही है या नींद न आने की समस्याएं रहती हैं तो पलंग के आसपास वास्तु दोष हो सकता है। पलंग के नीचे बेकार की वस्तुएं या भारी सामान या लोहे की चीजें नहीं रखना चाहिए। साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि पलंग के नीचे गंदगी न हो। समय-समय पर यहां भी साफ-सफाई होती रहनी चाहिए। पलंग हमेशा व्यस्थित और साफ होना चाहिए। तकिया, चादर, गद्दा भी गंदा नहीं होना चाहिए। यदि शयनकक्ष में ही बाथरूम का दरवाजा है तो उसे बंद करके रखना चाहिए।
ऐसी चीजों के कारण अविवाहित लोगों का मन गलत दिशा में भटकता है। इस वजह से उन्हें विवाह के बाद कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के सिद्धांत पर कार्य करता है। नकारात्मक ऊर्जा से युवाओं के विचारों में भी नकारात्मकता पैदा होती है। उनका मन व्यर्थ की बातों में भटकने लगता है और उन्हें मानसिक शांति नहीं मिल पाती।
कभी-कभी कोई लड़का या लड़की पूर्णतया योग्य है और उसका परिवार भी सभ्य तथा समाज में सम्मान पाने वाला है, फिर भी उनकी शादी नहीं हो रही हो तो यह चिंताजनक विषय है। ऐसी परिस्थिति में विवाह योग स्त्री-पुरुष के पलंग के नीचे ध्यान देना चाहिए। यदि पलंग के नीचे गलत वस्तुएं रखी हैं तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। ऐसा करने पर विवाह में आ रही बाधाएं समाप्त हो जाती हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।