दिवाली के ये पांच दिन अर्थात धनतेरस से भाई-दूज की परंपराएं जीवन के 5 सूत्र सिखाती हैं। जानिए, दीपों के त्यौहार दिवाली के 5 दिनों से जुड़ी खास बातें जो बहुत कम लोग जानते हैं। इस पांच दिनों में मां लक्ष्मी व्यक्ति के जीवन में सब तरह की खुशियां लेकर आती है।
1. धनतेरस : इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा का विधान है, इनकी पूजा श्रद्धा के साथ करने पर जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है। भगवान धन्वतरि की पूजा जीवन में अनुशासन का संकेत देती है।
2. नरक चतुर्दशी या रूप चतुर्दशी : इस दिन समृद्ध जीवन के लिए तन के साथ-साथ मन व व्यवहार की सुंदरता और पवित्रता बहुत आवश्यक है। यह दिन तन और मन को सुंदर बनाए रखने का संदेश देती है।
3. दिवाली : इस दिन सुख-शांति और धन लाभ के लिए मां लक्ष्मी, कुबेर और गणेश जी की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है। यह दिन ज्ञान, विवेक और बुद्धि से धन प्राप्ति का संदेश देती है।
4. गोर्वधन पूजा : इस दिन गोर्वधन पूजा द्वारा श्री कृष्ण का स्मरण किया जाता है। ऎसा करने से जीवन में कर्म और पुरूषार्थ बना रहता है यह दिन प्रकृति और प्राणियों को महत्व देने का संदेश देता है।
5. भाईदूज : इस दिन भाई-बहन के पवित्र रिश्तों को सामने रख हर संबंध में सच्चाई, पावनता, संस्कार और मर्यादाएं बनाए रखने का संदेश देती है। ऊपर बताए गए पांच दिन इन पांच संदेशों को अपने जीवन में उतारने पर देवी लक्ष्मी की कृपा पूरे जीन बनी रहेगी।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।