होंडा अब भारत में ही बनाएगी ये सुपरबाइक, कीमत होगी कम
(India) गौरतलब है कि होंडा सीबीआर3650एफ अभी भारत में सीकेडी यूनिट (असेंबल करके) के तौर पर बेची जा रही है, जिसके चलते इसकी कीमत काफी ज्यादा है। खबर है कि भारत में ही निर्माण करने के बाद यह बाइक 6 लाख से 7 लाख रूपए के बीच में उपलबध हो जाएगी। होंडा सीबीआर3650एफ एक ग्लोबल सुपरबाइक है जिसमें 649 सीसी, लिक्विडकूल्ड, 16 वॉल्व, इनलाइन-फोर इंजन लगा है। इसमें 6 स्पीड मेनुअल गियरबॉक्स लगा है तथा 87 बीएचपी का पावर और 63 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। माना जा रहा है कि भारत में ही बनाकर बेचने के बाद होंडा की यह सुपरबाइक इस सेगमेंट की बाइक लवर्स के लिए एक सौगात होगी। भारत में यह बाइक क्वासाकी निंजा 650आर, ट्रायंफ स्ट्रीट ट्रिपल आर और ह्योसंग जीटी650आर जैसी बाइक्स को कड़ी टक्कर देने वाली है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।