'डीजल को बाजार के हवाले करने से पेट्रोल कारों की मांग बढ़ेगी'
(India) मारुति के वाइस प्रेज़िडेंट और मार्केटिंग के हेड एसएन बर्मन ने कहा, 'डीजल को नियंत्रण मुक्त किए जाने के बाद हमें उम्मीद है कि कन्ज़यूमर्स का झुकाव पेट्रोल कारों की तरफ बढ़ेगा। डीजल की कीमतें बाजार के हवाले होने से दोनों के बीच फर्क अब कम हो गया है।' उन्होंने कहा कि मारुति के सेल्स पोर्टफोलियो में डीजल कारों की हिस्सेदारी 30 फीसदी और पेट्रोल मॉडल की हिस्सेदारी 70 फीसदी है। बर्मन ने कहा, 'मारुति पेट्रोल कारों की ज्यादा बिक्री करती है, इसलिए उसके सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल ऑल्टो और वैगन आर पेट्रोल वर्जन में हैं।'

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।