(India)
कंपनी ने देश में अत्यधिक लग्जरी कार खंड में तेजी लाने के लिए करों में कमी की वकालत की है। रोल्स-रॉयस एशिया पैसिफिक के महाप्रबंधक स्वेन जे. रिटर ने कहा, ‘रोल्स-रॉयस कारों के लिए भारत एक प्रमुख बाजार है। सर्वोत्तम कारों की चाहत रखने वाले हमारे ग्राहकों के लिए हमें घोस्ट सीरीज-2 पेश करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है।’ रिटर ने कहा कि भारत, एशिया प्रशांत क्षेत्र में घोस्ट मॉडल के लिए शीर्ष पांच बाजारों में से एक है। हालांकि, उन्होंने बिक्री के आंकड़ों का खुलासा नहीं किया। वर्ष 2005 में भारत में कदम रखने वाली रोल्स-रॉयस वर्तमान में तीन मॉडलों, फैंटम, घोस्ट और रैथ की बिक्री देशभर में अपने पांच डीलरों के जरिए करती है। घोस्ट को पहली बार भारत में 2009 में पेश किया गया था। रिटर ने कहा कि हालांकि 2005 से अब तक कंपनी अपने तीन मॉडलों की 250 कारों की बिक्री कर चुकी है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।