(India)
इन हमलों में उपकरणों की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए संवेदनशील निजी सामग्री चुराई जा सकती है। कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पांस टीम-इंडिया (सीईआरटी-इन) ने इस बारे में एक परामर्शक जारी किया है। इसके अनुसार एप्पल ऑपरेटिंग सिस्टम (आईओएस) से जुड़ी एक आशंका सामने आई है। परामर्श के अनुसार,‘एप्पल आईओएस के खिलाफ इस हमले को ‘मास्क अटैक’ के रूप में जाना जाता है। इसके जरिए हमलावर सेंधमारी कर उपकरण से संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं तथा गतिविधियों पर निगरानी रख सकते हैं। आईओएस एप्पल के आईफोन, आईपैड व टैबलेट सहित सभी उपकरणों का आधार है। उल्लेखनीय है कि सीईआरटी-इन हैकिंग व फिशिंग आदि से मुकाबला करने के लिए नोडल एजेंसी है। एप्पल के उत्पादों का इस्तेमाल करने वालों से कहा गया है कि वे एप्पल के आधिकारिक एप्प स्टोर या अपने संगठन के अलावा किसी तीसरे पक्ष से एप्प इंस्टाल नहीं करें।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।