वनप्लस वन 11 जनवरी को अपना अल्फा 5.0 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम करेगी लॉन्च
(India) चाइनीज स्मार्टफोन वनप्लस वन को अपने लॉन्च के वक्त से ही कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है, साइनोजन सपोर्ट के इंकार के बाद वनप्लस वन ने ये ऐलान किया था कि कंपनी अपना नये लॉलिपॉप 5.0 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर है पर काम कर रही है और जल्द ही इसे लॉन्च किया जाएगा, और अब कंपनी ने अपने नए अल्फा ROM को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है,उम्मीद की जा रही है कि ये अल्फा ऑपरेटिंग सिस्टम इसके कस्टम रोम 5.0 से काफी मिलता जुलता ही होगा, हालाकिं कंपनी ने ये साफ कर दिया है कि हम इसमें वक्त के साथ कई नई सुविधाएं भी जोड़ते रहेंगे, एपल के बाद ये दूसरा स्मार्टफोन होगा जिसका ओएस खुद स्मार्टफोन कंपनी ही डेवेलप कर रही है,,हाल ही में वनप्लस वन ने अपने एक कॉन्टेस्ट का ऐलान किया था जिसमें कंपनी ने अपने ही कम्यूनिटी के लोगों से इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए नाम सुझाने की बात कहीं थी, वनप्लस का दावा है कि अब तक लगभग 75 हजार से ज्यादा नाम भेजे जा चुके हैं और इस ओएस का नाम 11 जनवरी को बताया जाएगा, आपको बता दें कि वनप्लस वन भारत में साइनोजेन 11S ओएस के साथ लॉन्च होने वाला था पर माइक्रोमैक्स के साथ एक्सलुसिव डील होने के कारण वनप्लस वन को साइनोजेन ओएस नहीं मिल सका, बहरहाल अब अपने नए ऑपरेटिंग के साथ वनप्लस वन कितना कस्टमर्स को रिझाएगा ये तो वक्त ही बताएगा,
क्या हैं खास फीचर्स
इस फोन में ऑपरेटिंग सिस्टम 4.4 किट-कैट का हिस्सा है, फोन का डिस्प्ले 5.5 इंच है जिसका पिक्सल रिजॉल्यूशन 1080x1920 और गोरिल्ला ग्लास है, साथ ही इस फोन का प्रोसेसर 2.5GHz क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन हैं,,,फोन का कैमरा काफी शानदार है बैक कैमरा 12 मेगा पिक्सल है जिसकी शटर स्पीड .3 सेकेंड है साथ ही फ्रंट फेसिंग कैमरा 5 मेगा पिक्सल है फोन की रैम 3GB है जो काफी ज्यादा है,,कनेक्टिविटी के मामले में भी फोन बेहतर है फोन 4G हैं, और साथ ही साथ ब्लू-टूथ, जीपीएस जैसे ऑप्शन भी है, ये फोन हर मामले में श्याओमी Mi3 से बेहतर है फोन का प्रोसेसर 801 स्नैपड्रैगन है साथ ही 3जीबी रैम है जो आपकी फोन की स्टोरेज को काफी ज्यादा बढ़ा देगा फोन का डिस्प्ले भी बड़ा और बेहतर होगा
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।