विदेश राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह ने इस बात से साफ इनकार किया है कि ट्विटर विवाद के बाद उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की है। वीके सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ट्वीटर विवाद पर सफाई दी। वीके सिंह ने कहा कि उनके इस्तीफे की खबरें बेबुनियाद हैं। उन्होंने कोई इस्तीफे की पेशकश नहीं की है। वीके सिंह ने कहा कि मेरे ट्वीट का गलत मतलब निकाला गया। मेरे ट्वीट मीडिया के सवालों पर थे क्योंकि मेरे पाक डे के समारोह से बाहर निकला तो देखा मीडिया इसे दूसरे अंदाज में दिखा रहा है। वीके सिंह ने कहा कि मुझे अपनी जिम्मेदारी का एहसास है। मैं पार्टी का एक वफादार सिपाही हूं। मैंने इस्तीफे की पेशकश नहीं की है। और जहां तक मेरे पाक डे पर जाने का है तो ऐसा पहले भी होता रहा है। वीके सिंह ने कहा कि मुझसे पहले भी सरकार के मंत्री समारोह में जाते रहे हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।