आम आदमी पार्टी से सस्पेंड रोहिणी के पूर्व विधायक राजेश गर्ग ने फिर सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। इस बार उन्होंने जनलोकपाल बिल का मुद्दा उठाते हुए कहा है कि केजरीवाल और उनकी सरकार इसको लेकर खामोश क्यों हैं? उन्होंने आशंका जताई कि कहीं आप भी भ्रष्टाचार में लिप्त उन लोगों के दबाव में आकर काम तो नहीं कर रहे, जिनसे चुनावों में श्आपश् ने मदद ली थी। गर्ग ने उन्हें चेतावनी भी दी कि जनता अगर आपको सिर आंखों पर बैठा सकती है, तो गिरा भी सकती है। केजरीवाल के नाम लिखे एक खुले नोट में गर्ग ने लिखा है कि आपने दिल्ली विधानसभा में वोट ऑन अकाउंट पास कराने के लिए 2 दिन का विशेष सत्र बुलाया है, लेकिन भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए जनलोकपाल बिल पर आप मौन हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।