मनोज तिवारी को मिली जान से मारने की धमकी
(India)
भोजपुरी गायक और अभिनेता से बीजेपी सांसद बने मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी मिली है. तिवारी के दिल्ली स्थित घर पर एक खत भेजकर उन्हें धमकी दी गई है. पत्र में उन्हें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बयान देने के खिलाफ धमकी दी गई है. जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मनोज तिवारी ने इस संदर्भ में गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखी है. लोकसभा चुनाव में भोजपुरी गायक और अभिनेता मनोज तिवारी बीजेपी के टिकट पर नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से सांसद चुने गए थे.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।