CM केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को चेताया- VIP इलाकों में भी होगी पानी की कटौती
(India) लगता है कि गर्मी के इस सीजन में दिल्लीवासियों को पानी के लिए तरसना पड़ जाएगा. CM अरविंद केजरीवाल ने खुद चेतावनी देते हुए कहा है कि दिल्ली के हर इलाके में पानी की कटौती होगी.
अरविंद केजरीवाल ने अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा कि पानी की कटौती का सभी इलाकों पर बराबर असर होगा. यानी कटौती VIP इलाकों में भी होगी.दिल्ली सीएम ने पानी के संकट के लिए हरियाणा की बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा ने ही पानी की सप्लाई कम की है.
दिल्ली में सरकार बने अभी कुछ ही दिन गुजरे हैं, लेकिन अभी से केंद्र के साथ टकराव की शुरुआत हो गई है. दिल्ली विधानसभा ने केंद्र से ACB पर जारी अधि‍सूचना वापस लेने का प्रस्ताव पास कर दिया है. AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा है कि केंद्र की अधिसूचना से भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग कमजोर होगी.मनीष सिसोदिया ने केंद्र पर आरोप लगाया है कि वह ACB को कमजोर कर रहा है. दिल्ली सरकार इस मसले पर खुलकर केंद्र के ख‍िलाफ खड़ी नजर आ रही है.वैसे आम आदमी पार्टी की अंदरूनी सियासत भी चरम पर है. पार्टी के सीनियर नेताओं के बीच मतभेद कम करने की कोश‍िशें जारी हैं. बुधवार रात 8.30 बजे पार्टी की PAC की बैठक होने जा रही है, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हैं.


Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।