दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक महत्वपूर्ण ऐलान करते हुए कहा है कि अगर दिल्ली में इस बार पानी की कटौती की जरूरत पड़ी तो उसका बोझ सिर्फ कुछ इलाकों में आम जनता पर ही नहीं डाला जाएगा बल्कि वीआईपी इलाकों में भी पानी की कटौती की जाएगी। यहां तक कि मंत्रियों के घरों में भी ये पानी की कटौती की जाएगी। केजरीवाल ने विधानसभा में कहा कि आप सब जानते हैं कि दिल्ली में पानी की कमी है। 19 दिसंबर को दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश आया कि दिल्ली को उसके हिस्से का पानी मिलना चाहिए। हरियाणा ने तुरंत इस आदेश पर अमल शुरू कर दिया क्योंकि चुनाव का वक्त था लेकिन जैसे ही एक्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे तो हरियाणा ने ये पानी रोक दिया। ये गलत है। कम से कम पानी पर तो राजनीति नहीं होनी चाहिए।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।