आप के ‘यहां’ योगेन्द्र यादव के साथ धक्का-मुक्की
(India)
आप राष्ट्रीय परिषद की बैठक शुरू हो गई है। कुमार विश्वास इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी में आज अनुशासन और परदर्शिता उस समय तार-तार हो गई, जब बैठक स्थल पर योगेंद्र यादव के साथ आप के कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की की और उनके विरोध में नारे लगाए। योगेंद्र यादव के साथ आए लोगों को मिटिंग में जाने से रोक दिया गया इसके विरोध में यादव बैठक स्थल के बाहर कुछ देर धरने पर भी बैठे। गौरतलब है कि पारदर्शिता और अनुशासन आप का सबसे बड़ा नारा है। उधर, घटनाक्रम पर योगेंद्र यादव वे कहा कि उन्होंने ऐसे बुरे दिन के बारे में सोचा भी नहीं था। बताया गया है कि स्थित काफी तनावपूर्ण है। योगेंद्र यादव ने कहा कि उनके समर्थकों को मिटिंग में भाग लेने के लिए जरूरी वैध दस्तावेज होने के बाद भी उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया। इस बैठक में आप के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण के भाग्य का फैसला होना है। बैठक से पहले योगेंद्र यादव ने कहा कि आज बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। आज इस बात का फैसला होना है कि जिस मकसद से इस पार्टी का गठन हुआ था उसका क्या भविष्य है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।