आप की बैठक में गुंडागर्दी और मारपीट का आरोप
(India)
आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर होने के बाद योगेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अरविंद केजरीवाल पर हमले बोले. यादव ने कहा, यह बैठक सुनियोजित थी, जिसमें अरविंद केजरीवाल अपने संबोधन के दौरान बार-बार भीड़ को उत्तेजित कर रहे थे। अरविंद ने बैठक में कहा कि या तो ये रहेंगे या मैं रहूंगा... यादव ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, आज की बैठक में जो हुआ, उतनी घटिया हरकतें तो दूसरी पार्टियों में भी नहीं होती. बैठक के अंदर गुंडागर्दी और मारपीट होती रही, लेकिन केजरीवाल ने चुप्पी साधे रखी.श् उन्होंने कहा कि अपने पूरे भाषण के दौरान केजरीवाल सिर्फ उनकी और प्रशांत भूषण की बुराई करते रहे. यादव ने यह भी कहा कि लोकपाल आंदोलन से निकलने वाली पार्टी ने अपने ही लोकपाल को इज्जत नहीं दी. बिना किसी प्रक्रिया का पालन किए प्रस्ताव आया और उसे पारित भी कर दिया गया....

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।