केंद्र और कई राज्यों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी सदस्यों की संख्या के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के प्रमुख दिनेश शर्मा ने बताया कि पार्टी के सदस्यों की संख्या आठ करोड़ 82 लाख पहुंच चुकी है। बीजेपी ने इस मामले में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को पछाड़ा है जिसकी सदस्य संख्या पिछले साल नवंबर में आठ करोड़ 67लाख थी।शर्मा ने बताया कि हर रोज पार्टी के 13 से 14 लाख नए सदस्य बन रहे हैं। सदस्यता अभियान 31 मार्च को खत्म हो रहा है लेकिन उत्तर प्रदेश, बिहार और असम में स्थानीय निकाय के चुनावों और झारखंड में विधानसभा चुनावों के कारण सदस्यता अभियान प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि इन राज्यों के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को 31 मार्च से आगे भी जारी रखने का अनुरोध कर रहे हैं। वह पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से इस पर विचार करने का आग्रह करेंगे
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।