आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से निकाले जाने के बाद योगेंद्र यादव ने संकेत दिए हैं कि वे नई पार्टी बना सकते हैं। ए खुद योगेंद्र यादव ने कहा है कि आगे की रणनीति तय करने के लिए 14 अप्रैल को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में एक बैठक होगी। बैठक में योगेंद्र और प्रशांत आप के कुछ नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ आगे की रणनीति तय करेंगे। इस बीच, खबर है कि योगेंद्र यादव को आप के मुख्य प्रवक्ता पद से हटाया जा सकता है। योगेंद्र ने कहा, यह पार्टी एक आंदोलन और भावना से पैदा हुई है और हमारा काम इस भावना और आंदोलन को आगे बढ़ाना है। इसके लिए क्या करना है इसके लिए हम देशभर से कार्यकर्ताओं को बुलाकर संवाद करेंगे और आगे क्या करना है, यह तय किया जाएगा।श् उन्होंने यह भी कहा कि वे देश में यात्रा करना चाहते हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।